Ratings & Reviews performance provides an overview of what users think of your app. Here are the key metrics to help you identify how your app is rated by users and how successful is your review management strategy.
क्या आपको असली तबले की ताल पसंद है? क्या आप गाते हैं, हारमोनियम बजाते हैं या भारतीय शास्त्रीय वाद्य यंत्र बजाते हैं? शायद आप सितार, बाँसुरी या सारंगी बजाते हों। या हो सकता है कि आपको तबला, ड्रम और भारतीय तानपुरे के ड्रोन की लयबद्ध ताल सुनने में मजा आता हो। चाहे आप एक उत्साही या शौकीन श्रोता हों, या भारतीय शास्त्रीय संगीत के पेशेवर हों, आपको तबला स्टूडियो के तबले और तानपुरे की ध्वनि बहुत पसंद आएगी! तबला स्टूडियो में दी हुई शानदार तबले की ताल, तानपुरा ड्रोन, स्वारमंडल राग और ताल-मापनी का अभ्यास करके अद्भुत संगीत बनाइए। तबला स्टूडियो आपके आईपैड या आईफोन को एक वास्तविक तबला और तानपुरा यंत्र में बदल देता है। पूर्ण-विशेषताओं वाले मिक्सिंग पैनल की विशेषता के साथ - ताकि आप कहीं भी जाने पर वास्तविक तबला लूप सुन सकें। अपने हारमोनियम कौशल का अभ्यास करने के लिए पेशेवर तरीके से रिकॉर्ड किए गए तबले का प्रयोग करिये। ताल के साथ गायन का अभ्यास करने के लिए तानपुरे का प्रयोग करिये। अपने यंत्र की पिच के लिए तानपुरा ड्रोन का प्रयोग करिये। आप जो भी वाद्य यंत्र बजाते हैं, चाहे वह हारमोनियम, सारंगी, बाँसुरी या गायन हो। चाहे आप जिस भी शैली के मूड में हों, चाहे वह भारतीय शास्त्रीय संगीत हो, फ्यूजन हो या बॉलीवुड हो, तबला स्टूडियो में इससे मुकाबला करने के लिए लय, ताल और लूप है। लाइव रिकार्डेड तबला लूप्स - एक वास्तविक तबला वादक के साथ अभ्यास करिये * ताल और शैलियों की प्रभावशाली लाइब्रेरी में जाकर स्केल और लय की विस्तृत श्रृंखला में से चुनिए * ताल-मापनी या तबले की ताल का चयन करने के लिए टेम्पो चेंजर का उपयोग करिये * ट्यूनर का उपयोग करके अपने वाद्य यंत्र जैसे सितार या सरोद को सटीक रूप से सही पिच पर मिलायें * आप जिस राग का अभ्यास कर रहे हैं उसे स्वरमण्डल की बड़ी श्रेणी से जोड़ दीजिये तबला स्टूडियो के लाभ - तानपुरा और स्वरमंडल के साथ तबला ऐप * भारतीय शास्त्रीय संगीत का अभ्यास और प्रदर्शन करने के लिए, वास्तविक तबला लूप बजाने लिए अपने आईपैड या आईफोन का उपयोग करिये * तानपुरा, स्वरमण्डल, तबला और ताल-मापनी की आवाज़ को अपने मनचाहे स्तर पर रखने के लिए मिक्सिंग पैनल का प्रयोग कीजिये * यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप हमेशा लय में रहें, ताल-मापनी की विशेषता का प्रयोग कीजिये * अपने आईपैड या आईफोन को असली तबले, तानपुरे या स्वरमण्डल की तरह बजाइये तबला स्टूडियो का इस्तेमाल कैसे करें - तानपुरा और स्वरमण्डल के साथ तबला ऐप 1. असली तबले, तानपुरे, स्वरमण्डल और ताल-मापनी तक पहुंचने के लिए तबला स्टूडियो डाउनलोड कीजिये। 2. सबसे अच्छी ध्वनि आउटपुट के लिए किसी भी ब्लूटूथ स्पीकर के साथ अपने फोन को जोड़िए। 3. अपने संगीत का पैमाना तय करें। शैली ताल और सुर और जो गति आप पसंद करते हैं उसका चयन करें। 4. शानदार तबले, तानपुरे और स्वरमण्डल की ध्वनि का आनंद लेने के लिए 'प्ले' दबाइये। तबला स्टूडियो - उपलब्ध तबले की ताल की सूची दादरा (6 मात्राएँ) * सिंदी लोक दादरा * गरबा लोक दादरा * ग़ज़ल दादरा * ग़ज़ल दादरा 2 रूपक ताल (7 मात्राएँ) * शास्त्रीय रूपक ताल ठेका * शास्त्रीय रूपक ताल ठेका 2 * ग़ज़ल रूपक ताल ठेका * ग़ज़ल रूपक ताल ठेका 2 कहरवा ताल (8 मात्राएँ) * लोक सिंधि कहरवा * लोक ढपली कहरवा * लोक ढोलकी कहरवा * लोक ढोलकी कहरवा 2 * लोक पंजाबी कहरवा * लोक राजस्थानी कहरवा * भक्ति भजन कहरवा * भक्ति भजन कहरवा 2 * भक्ति कव्वाली कहरवा * ग़ज़ल कहरवा ठेका * ग़ज़ल कहरवा ठेका 2 * फ्यूज़न कहरवा फंक * फ्यूज़न कहरवा शास्त्रीय रॉक * फ्यूज़न कहरवा कोंगो मत्ता ताल (9 मात्राएँ) * शास्त्रीय मत्ता ताल ठेका झपताल (10 मात्राएँ) * शास्त्रीय झपताल ठेका चार ताल की सवारी (11 मात्राएँ) * शास्त्रीय चार ताल की सवारी ठेका * शास्त्रीय चार ताल की सवारी प्रो एक ताल (12 मात्राएँ) * शास्त्रीय एक ताल ठेका जय ताल (13 मात्राएँ) * शास्त्रीय जय ताल ठेका दीपचंदी ताल (14 मात्राएँ) * शास्त्रीय दीपचंदी ठेका तीन ताल (16 मात्राएँ) * शास्त्रीय तीन ताल ठेका * शास्त्रीय सितारखानी ठेका हमारा उद्देश्य दुनिया भर के सभी संगीतकारों को हमारे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपनी उंगलियों पर वास्तविक भारतीय शास्त्रीय उपकरणों को प्रदान करना है। कृपया हमारे प्रयासों पर विचार करें और हमें App Store पर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करें ताकि हम अपनी सेवाओं को विकसित करके और बेहतर बना सकें। कृपया किसी भी अतिरिक्त ताल या सुविधाओं के लिए हमसे संपर्क करने में संकोच न करें जिनकी आपको आवश्यकता है। हम आपकी प्रतिक्रिया जानकर खुश होंगे, हम अपने ग्राहक के रूप में आपके फीडबैक को महत्व देते हैं।
