Ratings & Reviews performance provides an overview of what users think of your app. Here are the key metrics to help you identify how your app is rated by users and how successful is your review management strategy.
प्रोक्रिएट ड्रीम्स एक पुरस्कार विजेता एनीमेशन ऐप है, इसमें ऐसे उपयोगी फीचर्स हैं जिनका उपयोग कोई भी कर सकता है। आईपैड पर उच्च गुणवत्ता युक्त व जीवंत 2D एनिमेशन्स, भावात्मक वीडियो और लुभावनी कहानियां बनाएं। 300 से अधिक सुंदर बनावट वाले प्रोक्रिएट ब्रशों के साथ, प्रोक्रिएट ड्रीम्स, हाथों से चित्रित, फ्रेम-दर-फ्रेम भव्य एनिमेशन्स बनाने के लिए अत्यंत उपयुक्त है। मुख्य विशेषताएँ: - फ्रेम-दर-फ्रेम एनीमेशन के लिए उपयोगी फीचर्स। - रिस्पॉन्सिव मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन। - मोशन और सिनेमाई एनिमेशन्स के लिए कीफ्रेम्स। - मोशन या इफेक्ट्स को स्पर्श के माध्यम से आसानी से रिकॉर्ड करें। - एनीमेशन्स के हाथों से चित्रण के लिए विभिन्न ब्रशों वाली एक लाइब्रेरी। - नवीनतम रीयल टाइम रेंडरिंग इंजन। फ़्रेम-दर-फ़्रेम एनिमेशन्स बनाएँ: - अपने काम को जीवंत कला का रूप देने के लिए 300 से अधिक सुंदर बनावट वाले ब्रशों को एक्स्प्लोर करें। - प्रोक्रिएट के सभी ब्रशों के साथ उपयोग करने योग्य - चित्रों के लिए 16K तक का रिज़ॉल्यूशन। - अपने स्टेज से बाहर पेंटिंग करें। - आवश्यकता के अनुसार संयोजित की जा सकने वाली परतें। - स्वचालित, मुक्तहस्त/लैसो, और शेप्स का संग्रह। - अपने चित्रों को स्थायी रूप से रूपांतरित, रैप और डिस्टोर्ट करें। - ब्लेंड मोड और क्लिपिंग, ल्यूमिनेंस और लेयर मास्किंग - स्थायी फ़िल्टर और समायोजनों को अप्लाई करें। वीडियो, फ़ोटो, ऑडियो बनाएँ और टाइप करें: - वीडियो को इम्पोर्ट, संपादित करें और ट्रिम करें। - अपने कनटेंट के ऊपर ड्राइंग करें। - वॉयस-ओवर और संगीत जोड़ें। - टाइपोग्राफी स्टाइलिंग, तथा विशेषताओं के साथ, कारीगरी से टाइटल्स, टाईप और क्रेडिट्स तैयार करें। एनिमेटेड मोशन और इफेक्ट्स जोड़ें: - मोशन और इफेक्ट्स के सटीक ट्रांज़िशन के लिए महत्वपूर्ण फ्रेमों को अपने कनटेन्ट में जोड़ें। - अपनी टाइमिंग को बेहतर करने के लिए इज़िंग को बदलें। - एनिमेशन्स को मूव करें, स्केल करे, घुमाएँ, रैप करें व डिस्टोर्ट करें। - एचएसबी, अस्पष्टता, गॉसियन धुंधलापन, लेंस का धुंधलापन, शोर, और कॉन्ट्रास्ट संबंधी इफेक्ट्स। - परतों वाले एनीमेशन्स की गहनता को सामने लाने के लिए कन्टेन्ट को ग्रुप करें। मौजूदा असेट्स और कन्टेंट को इम्पोर्ट करें: - वीडियो और फ़ोटोज़ को JPG, PNG, TGA, Procreate, MP4, GIF, और ProRes प्रारूप में इम्पोर्ट करें। - ऑडियो को MP3, AIFF, WAV, FLAC, AAC, CAFF, M4A, AC3, और MP2 प्रारूप में इम्पोर्ट करें। - प्रोक्रिएट में आवश्यकतानुसार बनाए गए और खरीदे गए ब्रशों को इम्पोर्ट करें। - परतों वाली प्रोक्रिएट फ़ाइलें इम्पोर्ट करें। - प्रोक्रिएट एनिमेशन असिस्ट को फ्लिपबुक के रूप में इम्पोर्ट करें। अपने काम को दुनिया से साझा करें: - MP4s और MOVs को H264, HEVC, और ProRes कोडेक्स में एक्सपोर्ट करें। - पारदर्शी वीडियो एक्सपोर्ट करें। - व्यावसायिक पाइपलाइनों के लिए स्पष्टता व स्वच्छता के साथ PNG दृश्यों को एक्सपोर्ट करें। - अपने वर्तमान फ्रेम को पारदर्शी छवि के रूप में एक्सपोर्ट करें। - अपनी .drm फ़ाइलों को अपने ऑडियो और वीडियो सहित साझा करें। नवीनतम तकनीक - ड्राइंग, फ्रेम-दर-फ्रेम एनीमेशन, कीफ्रेमिंग, वीडियो संपादन और कंपोजिंग को सहजता से मिलाएं। - रीयल टाइम रेंडरिंग से प्रतीक्षा करना अतीत की बात हो जाती है। - ऑटो-सेव और अनडू हिस्ट्री जैसे फीचर्स के साथ अब अपने आर्ट वर्क को कभी भी न खोएँ।



