Ratings & Reviews performance provides an overview of what users think of your app. Here are the key metrics to help you identify how your app is rated by users and how successful is your review management strategy.
यह मात्र एक और कोलाज ऐप नहीं है। यह ऐप आप जिस माप का कोलाज चाहते हैं, ठीक उसी माप का फोटो कोलाज बनाता है! आपको किसी वीडियो मंच के लिए 2560 x 1440 पिक्सेल माप का कोलाज चाहिए, या किसी सामाजिक नेटवर्क के लिए 1200 x 1200 पिक्सेल माप का कोलाज? इस कोलाज ऐप के साथ, यह कोई समस्या नहीं है! क्या आप 4 x 6 फोटो कागज पर एक फोटो कोलाज मुद्रित करना चाहते हैं और इसे एक फ्रेम में बिठाना चाहते हैं? हमारे कोलाज ऐप के लिए यह भी बिलकुल आसान है। अपना इमेज आमाप सेट करें, 300 कोलाज विन्यासों में से एक को चुनें, उसमें अपनी छवियों को रखें, और मुद्रित करें। आउटपुट का संरूप निम्नललिखित चार इकाइयों में से किसी एक द्वारा परिभाषित होता है: पिक्सेल, मिलीमीटर, सेंटीमीटर, इंच यह कोलाज ऐप आपको पूरे हुए कोलाज की छवि को सहेजने, उसे ईमेल द्वारा भेजने, उसे मुद्रित करने या दूसरों के साथ साझा करने देता है। न केवल आप छवियों को खिसका सकते हैं और उन्हें छोटा-बड़ा कर सकते हैं, बल्कि आप उन्हें घुमा भी सकते हैं। यह सुविधा आपको अपने फोटो कोलाज को डिजाइन करते समय और भी अधिक सृजनशील होने का अवसर प्रदान करता है। यह ऐप 100 कोलाज विन्यास और कोलाज की पृष्ठभूमि के लिए 15 छवियाँ मुफ्त में देता है। ऐप में से खरीदारी करके अतिरिक्त 200 विन्यास और पृष्ठभूमि के लिए 85 अतिरिक्त छवियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।
