Ratings & Reviews performance provides an overview of what users think of your app. Here are the key metrics to help you identify how your app is rated by users and how successful is your review management strategy.
लाखों उपयोगकर्ताओं और अरबों समस्याओं के समाधान के साथ, Mathway दुनिया का #1 गणित की समस्याएं हल करने वाला ऐप है. बीजगणित की बुनियादी जानकारी से लेकर जटिल कैलकुलस तक, Mathway गणित के आपके सबसे मुश्किल सवालों को तुरंत हल कर देता है - बस अपने सवाल टाइप करें (या अपने कैमरे से सवाल की फ़ोटो लें!) और चुटकियों में उसका हल पाएं. क्या आपको हल किए गए सवाल के हर स्टेप को समझना है? आपके लिए हमेशा उपलब्ध Mathway आपके प्राइवेट ट्यूटर की तरह है। इससे आप जब चाहें और जहां चाहें अपने होमवर्क को पूरा करने में मदद ले सकते हैं. Mathway में शामिल हैं: • बुनियादी गणित/बीजगणित का पूर्व ज्ञान (अंकगणित, इंटजर, भिन्न, दशमलव संख्याएं, वर्गमूल, गुणनखंड सहित बहुत कुछ) • बीजगणित (रेखीय समीकरण/अंतर, द्विघाती समीकरण/अंतर, निरपेक्ष समीकरण/अंतर, समीकरण पद्धति, लघुगणक, फ़ंक्शन, मैट्रिक्स, ग्राफ़िंग सहित बहुत कुछ...) • त्रिकोणमिति/पूर्व कलन (त्रिकोणमिती के फ़ंक्शन, आइडेंटिटि, शंकु परिच्छेद, वेक्टर, मैट्रिक्स, सम्मिश्र संख्या, क्रम और सीरीज़ सहित बहुत कुछ...) • कैलकुलस (सीमाएं, अवकलज, समाकलन सहित बहुत कुछ...) • सांख्यिकी (संभाव्यता, क्रमचय, संयोजन सहित बहुत कुछ...) गणित का कोई सवाल है? बस Mathway से पूछें। "उपयोग में आसान और कुशल, Mathway ऐसे सभी लोगों को पसंद आता है जिन्हें गणित के सवाल हल करने में मदद चाहिए, फिर चाहे वह हाई-स्कूल में पढ़ने वाला कोई छात्र हो या अंडरग्रेजुएट छात्र.” - Yahoo! News "अगर आपको पास गणित के कुछ ऐसे सवाल हैं जिन्हें आपको हल करना है, तो Mathway आजमाएं। इस टूल में आप सवाल हल करने की विधि देख सकेंगे और उससे सीख सकेंगे."- CNET "सवाल को हल करने के लिए Mathway से बेहतर कुछ नहीं. यह ऐप आपका गणित का होमवर्क करने में आपकी मदद करता है. इसकी मदद से न केवल आप अपने असाइनमेंट कर सकते हैं, बल्कि उसे सही तरीके से करना भी सीख सकते हैं. बस आपको अपना सवाल डालकर Enter बटन दबाना है." – Lifehack Mathway में आप बिना किसी शुल्क के अपने सवालों के हल पा सकते हैं. सवाल हल करने की पूरी विधि के लिए, एक वैकल्पिक मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है. इसके अलावा, Mathway में एक वैकल्पिक ट्यूटरिंग सब्सक्रिप्शन अपग्रेड भी है, जिसके ज़रिए ज़रूरत पड़ने पर आप जब चाहें एक लाइव ट्यूटर की मदद ले सकते हैं. अगर आपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का विकल्प चुना है, तो: • खरीदारी की पुष्टि होने पर iTunes अकाउंट से शुल्क लिया जाएगा • सब्सक्रिप्शन अपने आप रिन्यू हो जाता है, बशर्ते मौजूदा अवधि के खत्म होने से कम से कम 24 घंटे पहले ऑटो-रिन्यू की सुविधा बंद न कर दी गई हो. • मौजूदा अवधि के खत्म होने से 24 घंटे पहले अकाउंट के रिन्यू करने का शुल्क उसी मासिक या वार्षिक दर से लिया जाएगा जिसे सब्सक्रिप्शन लेते समय चुना गया था. • खरीदारी के बाद, यूज़र सब्सक्रिप्शन को मैनेज कर सकता है और यूज़र की अकाउंट सेटिंग में जाकर ऑटो-रिन्यू की सुविधा बंद कर सकता है. उपयोग की शर्तें: https://www.mathway.com/terms निजता नीति: https://www.mathway.com/privacy
